:- रागिनी शर्मा !

बेतरतीब और भयानक बाढ़ के मद्देनजर NDRF टीम का मोकामा हुआ आगमन, नगर परिषद कार्यालय में टीम का हुआ भव्य स्वागत:: जिला पदाधिकारी, पटना एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़ के निर्देश पर मोकामा में बाढ़ प्रभावित इलाके में व्यवस्था बनाये रखने के लिए NDRF टीम आज मोकामा पहुँची, मोकामा पहुँचते ही कार्यपालक पदाधिकारी, मुकेश कुमार द्वारा टीम का स्वागत नगर परिषद कार्यालय में किया गया। कार्यालय परिषर में ही टीम को ठहरने का उचित एवं व्यवस्थित प्रबंध किया गया, जिसमे अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा टीम से बाढ़ राहत पर चर्चा की गई एवं कल सभी पदाधिकारीगण एवं NDRF टीम द्वारा मोकामा के बाढ़ प्रभावी इलाको का निरीक्षण किया जायेगा।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य मे तेजी आएगी।




