अकेली महिला ने दिलेरी दिखाते हुए चोरी कर भाग रहे तीन आरोपी को पकड़ा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया गांव में बीते रात एक अकेली महिला के दिलेरी के चलते तीन चोर धर दबोचा गया। महिला की बहादुरी की जितनी भी तारीफ किया जाय कम होगा, क्यों की जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों से लेकर लोगों के घर लगभग में सैकड़ों चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर सुरक्षित निकल भागने में सफल होता रहा। जिसे अम लोग तो आम पुलिस भी पकर पाने में जहां सफल नहीं हो पाई। उस चोर को एक अकेली महिला ने बहादुरी दिखाते हुए कर दिखाया। विनती रात लगभग 1 बजे 9 की संख्या में पहुंचे चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद निकल भागने का कोशिश कर रहा था। जिस प्रयास में 6 चोर जहां सफल रहा वही तीन को दबोच लिया गया। चोरों द्वारा एक वृद्ध महिला को टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। महिला अपने बरामदे में अकेली सो रही थी। उसी समय चोरों ने उसके एक हाथ से सोने की चुरी और कान का दो बाली लेकर फरार होने ही बाला था की महिला नींद से जाग गई और चोर चोर की सोर मचाने लगी।हल्ला बुढ़ी महिला की आवाज सुनकर उसकी पतोहु जागी और चोर का कॉलर पकर ली वही बाइक स्टार्ट कर रहे चोरों से बाइक की चाभी छीन लिया। जिस से चोर भागने में असफल रहा। देखते ही देखते महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल बगल के लोगो की भीड़ जमा हो गई और पकड़े गए तीनो चोरों को पकड़ कर जमकर पीटाई कर दी। वही इस बात की सूचना लोगों ने संबोधित खजौली थाना पुलिस को नही दी थी। वही चोरों को लोगों ने दिन भर बंधक बनाए रखा और पीटाई करते रहे । घटना को लेकर वाइरल हो रहे वीडियो की सत्यता पता करने पर विश्वस्त सूत्रों ने इसे सही बताया है। हालाँकि शंखनाद इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता!

Join us on:

Leave a Comment