साँप बिच्छू काटा तो नहीं होगी मौत, कर दूँगा ठीक, सूफ़ी का दावा, कोई गलत साबित करे तो दूँगा ईनाम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिला मुख्यालय में कर्नाटक से आए एक कर्नाटक के सूफी तालिब अतहरुल क़ादरी ने दावा करते हुए कहा कि सांप बिच्छू या जहरीले कीड़े मकोड़े काटने पर मंत्रो के जरिए ठीक करेंगे और थोड़ी आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल करेंगे ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार समेत कई राज्यों में इसका हम इस्तेमाल भी कर चुके हैं।सूफी तालिब अतहरुल ने यह भी कहा है कि अगर हमारे मंत्र एवं आयुर्वेदिक दवा से सांप बिच्छू एवं जहरीले कीड़े काटने वाले व्यक्ति नहीं बच पाएंगे ऐसी स्थिति में मेरे संस्था के द्वारा मृतक के परिजन को ₹100000 का इनाम भी देंगे। इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन उनका दावा है कि हर हाल में मेरे मंत्र एवं आयुर्वेदिक दवा से मैरिज 3 से 5 मिनट के अंदर ठीक हो जाएगा ।उन्होंने यह भी कहा कि हम यह भी दावा नहीं करते हैं कि मरीज को डॉक्टर के पास नहीं ले जाना चाहिए लेकिन पहले अगर मेरा दवा का इस्तेमाल कर लेते हैं और मरीज ठीक हो जाता है। उसके बाद भी डॉक्टर के पास ले जाया जा सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर मरीज मेरे करीब नहीं है तो उसके परिजन मुझे मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं मोबाइल पर संपर्क करने के बाद मरीज के परिजन मेरे मंत्र को सुने और अपने मुंह से पानी निकाल कर सांप बिच्छू एवं अन्य जहरीले कीड़े काटने की जगह पर लगा दें और उसके बाद आयुर्वेदिक दवा जिसमें काली मिर्च का गोल है उसे जगह पर लगा दें तत्काल मरीज राहत महसूस करेगा और 3 से 5 मिनट के अंदर सही हो जाएगा।
सूफी तालिब अतहरुल का कहना है कि बिहार के अलावे भी कई राज्य में इस दवा का एवं मंत्र का उपयोग कर हमने कई मरीजों को सही किया है ।उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी जहरीला सांप एवं बिच्छू एवं अन्य कीड़ा मकोड़ा हो उसके काटने के बाद हर हाल में मरीज को मैं अपने मंत्र एवं आयुर्वेदिक दवा से ठीक कर दूंगा। आज के युग में चिकित्सा प्रणाली दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है बावजूद इसके सूफी तालिब अतहरुल के ऐसे दावा से सुनने वाले लोग अचंभित हैं कि आखिर इनके मंत्र एवं आयुर्वेदिक दवा में कौन सी ऐसी चीज है की जहरीले सांप एवं बिच्छू के साथ-साथ अन्य जहरीले कीड़ा मकोड़ा काटने से मरीज को चंगा कर देगा ।सबसे मजे की बात यह है कि उन्होंने इस दावा को और पुस्ट इसलिए करते रहे हैं कि उनका कहना है कि अगर मरीज सही नहीं होता है उसकी मौत हो जाती है तो परिजन को ₹100000 का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि बवासीर पुराना जोड़ पर दर्द थायराइड आदि बीमारियों का भी मेरे पास आयुर्वेदिक दवा है ।जिससे मरीज को ठीक किया जा सकता है। दो दिनो के लिए जहानाबाद पहुंचे सूफी तालिब अतहरुल के दवा जो निशुल्क दिया जा रहा है उसे लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है लोग अपने चेहते लोगों को भी इस संबंध में बता रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment