मोकामा- पिकप ऑटो की भीषण टक्कर में 5 जख़्मी, नाजुक स्थिति में सभी को भेजा ट्रामा सेंटर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार ग्राम में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।सभी घायलों को ट्रामा सेंटर मोकामा में भर्ती कराया गया है।घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है कि आटो पर सवार युवक बरहपुर गांव के मजदूर थे।सभी मजदूर काम से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान बाढ़ की ओर से आ रही तेज गति पिकप ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गया ।स्थानीय लोगों ने ट्रामा सेंटर में सभी घायलों को भर्ती कराया,मोकामा पुलिस अस्पताल पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है! तथा जो भी गंभीर रूप से जख़्मी हैँ उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!

Join us on:

Leave a Comment