आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी… थानान्तर्गत 397.440 ली0 अंग्रेजी शराब बरामद / जप्त किया गयाः-
घटना का विवरण :-
बड़हरा थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना मिला कि 1. अभिषेक कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह पे०-अभिमन्यु सिंह 2. राहुल कुमार सिंह पे०-विजय कुमार सिंह 3. सुरेश प्रसाद सिंह पे०- बलिराम सिंह 4. राजन सिंह पे०- विद्यापति सिंह चारों साO-बबुरा थाना बड़हरा जिला- भोजपुर के द्वारा बबुरा स्थित जोड़ा मंदिर घाट पर अवैध अंग्रेजी शराब गंगा नदी के घाट पर रखकर कहीं ले जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहा है।
भोजपुर पुलिस की कार्रवाई :-
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा उक्त आसूचना का सत्यापन, शराब तस्कर की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बड़हरा एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेषष टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुचती है तो ये सभी शराब तस्कर पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु अंधेरा का लाभ उठाकर चारों व्यक्ति अंग्रेजी शराब एवं दो मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा,
इस संबंध में बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है




