पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के एरकी मोहल्ला में बरसात के इस मौसम में गरीब गुरवे के घर पर बुलडोजर चला कर उन्हें सड़क चौड़ी करण के नाम पर बेघर कर दिया गया। ऐसी स्थिति में गरीब परिवार खुले आकाश के नीचे रहने को मजबूर है।
दरअसल जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे ।कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों मकान को ध्वस्त किया है। जहां ग्रामीणों द्वारा पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच- 83 किनारे सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण कर रखा था। जिसके खिलाफ आज सीओ सुधीर तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया। वही इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार अतिक्रमण अधिनियम और एनएच चौड़ीकरण के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। यहां 40 से 50 लोगो ने हाइवे किनारे सरकारी जमीन पर अपना अपना पक्का मकान और दुकान खोल रखी है। जिसे आज हटाया जा रहा है। हटाने से पूर्व इन्हें कई बार नोटिस भी दिया बावजूद इसके लोग खाली नही तो उन्हें जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वही स्थानीय लोगो का कहना है कि एक साल पूर्व नोटिस दिया गया था। जिसके बाद वे लोग कभी हटाने नही आये। आज इतने दिनों बाद अचानक मकान तोड़ने आ गए और हमलोगों का पूरा मकान तोड़ दिया जिससे हम गरीबों का सबकुछ बर्बाद हो गया।
Byte – सुधीर तिवारी,सीओ जहानाबाद
हीरामणि देवी,ग्रामीण




