सांप काटने से मां बेटे की इलाज के दौरान हुई मौत।

SHARE:

रिपोर्ट :- विकास कुमार!

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है जहां सदर थाना क्षेत्र के भेरधड़ी वार्ड नं0 25 में सांप काटने से जख्मी मां बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि अहले सुबह 27 वर्षीय चांदनी देवी अपने 4वर्षीय पुत्र के साथ सोई हुई थी तभी जहरीला सांप ने मां बेटे को डस लिया जिसके बाद दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी आनन फानन में परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मां बेटे की मौत हो गई।घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को मिलते ही असपताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।

BYTE :- अभिषेक अंजन प्रभारी थाना प्रभारी सदर थाना।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें