भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नवरात्र का शुभारंभ, देवियों ने माँ दुर्गा देवी के लिए उठाया कलश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के सहरो से लेकर गांवों तक नो दिवसीय शारदीय नवरात्रा बरे ही श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश स्थापना कर पहले दिन शैल पुत्री के पूजा के साथ हुआ सुरु। वही बासोपट्टी प्रखंड के चिलमिलिया में पहली बार 101 कुमारी कन्याओं के साथ श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर 101 कन्याएं व महिला-पुरुषों ने समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू हो डामू पंचायत के विभिन्न प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए इजोत गांव के ब्राह्म स्थान के समीप पोखड़ से पवित्र जल कलश में भरकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची, जहां पूर्व से मौजूद विद्वान आचार्य पंडितों ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना के साथ नौदिवसीय शारदीय नवरात्र का शुभारंभ कराया। इस मौकों पर कमिटी के सदस्य एवं सैकड़ों स्थानीय महीला , पुरुष, बूढ़े, बच्चों ने श्रध्दा और भक्ति के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रथम दिन शैल पुत्री के पूजा के साथ ही सम्पूर्ण जिले में भक्ति मय वातावरण में नो दिनो तक लोगों को सराबोर होता देखा जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें