रिपोर्ट- सुमित कुमार!
राजद के प्रदेश महासचिव सचिव को बाइक सवार दो अपराधियों ने मारी गोली , जाँच में जुटी पुलिस। दो अपराधी का नाम आया समाने।
Vo-मुंगेर :बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश महासचिव सचिव पंकज यादव पर गोलियां चलाई। एक गोली पंकज यादव के बांये सीने में लगी है। पंकज यादव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंकज यादव हर दिन की तरह हवाई अड्डे में टहल रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दी। जान बचाने के क्रम में एक गोली उन्हें लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही सफिया सराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंच कर मामले की छान बीन में जुटी है।
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी रामचरित्र यादव के पुत्र पंकज यादव हर रोज की तरह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर सफियासराय हवाई अड्डा के पास मॉर्निग वाक् करने जाते है , वही घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने नेता पर तीन फायरिंग की जंहा एक गोली उनके सीने में जा लग्गी। वही इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया जिसके बाद ग्रमीणो व परिजनों के सहयोग से उन्हें मुंगेर के निजी नर्सिंग हॉस्पिटल में भरती कराया। वही अस्तपताल के डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया की राजद नेता को गोली निकाल दिया है उनका वीपी बढ़ा है,अभी उनकी निगरानी की जा रही है। राजद नेता के पिता ने कहा सुबह वह रोज की तरह टहलने के गया तभी गांव के बाइक सवार बदमाश नवटोलिया निवासी मिट्टू कुमार एवं अमन कुमार ने गोली चला दी जिसके कारण उनके सीने में एक गोली लगी है ,डॉक्टरों के मुताबिक वह ठीक है उन्हें रेफर करने की बात कर रहे। उन्होंने कहा दोनों अपराधी गांव के है मिट्टू कुमार अपराधी है और केस के मैनेज को लेकर लेकर मेरे बेटे से मदद मांग रहा था जिसे मेरे बेटे ने मना कर दिया
बाइट पंकज यादव राजद प्रदेश महासचिव घायल
बाइट : रामचरित्र प्रसाद यादव पिता
बाइट राणा प्रताप सिंह प्रत्यक्षदर्शी
बाइट प्रमोद यादव प्रदेश महासचिव राजद
बाइट : राजेश कुमार एसडीपीओ
,




