राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर मे राष्ट्रपिता गाँधी के 155 वीं जयंती के अवसर पर जयनगर बस्ती पंचायत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक पर माल्यार्पण समारोह कार्यक्रम जेपी सेनानी अनरूद्ध ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
स्मारक स्थल पर उपस्थित खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी कुमारी सुजाता, मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र नारायण कुंवर, फेक्स अध्यक्ष पवन सिंह, अधिवक्ता प्रित लाल पासवान, चंद्र वीर सिंह , राजीव सिंह, किष्ण यादव, ललन कुमार, संजीव ठाकुर, सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ और सुंदर समाज बनाने तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिये।

Join us on:

Leave a Comment