कोईलवर में अवैध बालू लदी 3 नाव जब्त, 20 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

एंकर/भोजपुर पुलिस की अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कारवाई……………कोईलवर थानान्तर्गत अवैध बालू लदा 03 नाव बरामद एवं इसमें संलिप्त 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गयाः-

पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देश के आलोक में भोजपुर पुलिस की सोन नदी में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बीते रात्रि में बड़ी कार्रवाई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजीत कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला खनन कार्यालय, भोजपुर राजेश कुमार कुशवाहा एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष कोईलवर सुभाष कुमार मंडल साथ बीएमपी सशस्त्र बल के द्वारा सोन नदी के कचरा फैक्ट्री, कमालूचक, सेमरा एवं सुरौंधा टापू आदि इलाके में मोटर बोट से सघन छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान बीते रात्रि लगभग 8:00 बजे से 1:30 बजे तक चलाया गया, जिसमें सोन नदी में नाव से अवैध बालू खनन एवं परिवहन करने में संलिप्त तीन अवैध बालू लदे बड़ी नाव को एवं अवैध खनन करने वाले 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के विरुद्ध कोईलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-

(i) अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Join us on:

Leave a Comment