आरा/आशुतोष पाण्डेय
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि. …. आरा नगर थानान्तर्गत 24.25 ग्राम हिरोईन के 03 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार :-
घटना का विवरण :-
A दिनांक-01.10.2024 के समय करीब 13:00 बजे आरा नगर थानाध्यक्ष को एक सूचना मिला कि गौसगंज मुहल्ला में 1. श्यामबाबू माली पे०- जगनारायण माली सा०- गौसगंज थाना आरा नगर 2. कमलेश माली पे०- स्व. शिवदत्त माली सा. पखरीया 3. विक्की माली पे०-विश्वनाथ माली सा 0- धमार दोनों-थाना- आरा मुफस्सिल जिला-भोजपुर ये सभी अवैध मादक पदार्थ की पैकिंग कर रहे है।
भोजपुर पुलिस की कार्रवाई :-
उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ के तस्कर की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु आरा नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जब गौसगंज मुहल्ला में पहुँचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 24.25 ग्राम हिरोईन बरामद किया जाता है एवं तीनों हिरोईन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाता है।
इस संबंध में आरा नगर थाना कांड संख्या-644/24 दिनांक-01.10.2024 धारा-8 (c)/21(b)/29 NDPS एक्ट में प्राथमिकी दर्ज किया गया।




