रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। सर्वे ऑफिस के निकट आरंभिक प्ले हाउस में मनाया गया गांधी जयंती | कुछ बच्चे गांधी जी की वेशभूषा में नजर आ रहे थे जो बड़े ही मनमोहक और प्यारे दिख रहे थे | सीनियर केजी का रुद्रांश गांधी बनकर उनकी पूरी जीवनी को दर्शाया तो वही जूनियर केजी का अद्विक शौर्य भी गांधी बन बच्चों को स्वच्छता अभियान और शांति का पाठ पढ़ा रहा था | निदेशक विनीत कुमार ने गांधी जी की 155 वीं जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श ने पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाई | सचिव रजनीश कुमार ने बच्चों को बताया कि गांधी जी ने आजीवन न सिर्फ अहिंसा की लड़ाई लड़ी बल्कि वे स्वच्छता , महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकार के पक्ष में तथा सामाजिक भेदभाव व निरक्षता के विरोध में संघर्ष करते रहे | प्राचार्या अलका सिंह और व्यवस्थापक मृगांक नारायण सिंह ने बच्चों को बताया कि गांधी जी ने करोड़ों लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उस विराट आंदोलन का नेतृत्व किया जिसने इतिहास की धारा बदल दी और देश आजाद हुआ | गांधी जी के विचारों से विश्व के बहुत से राजनेता प्रभावित हुए जिनमें मार्टिन लूथर , किंग जूनियर , नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा भी शामिल है | गांधी जी की सशक्त और जीवंत विचारधारा विश्व के लिए प्रासंगिक बनी रहेगी | सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सब पुनः संकल्प ले कि हम उनके जीवन मूल्यों और शिक्षाओं का मन , वचन और कर्म से पालन करेंगे और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे !




