गया से अभिषेक

दशरथ मांझी विचार मंच के द्वारा शहर के आजाद पार्क से दशरथ मांझी के पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि रैली निकाली गई। यह रैली शहर के आजाद पार्क से निकलकर खिजरसराय होते हुए गैहलोर घाटी तक गई। इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वजीरगंज विद्यायक बीरेन्द्र सिंह सहित मांझी विचार मंच के कार्यकर्ता मौजूद थे। रैली की शुरुआत सर्वप्रथम दशरथ मांझी के चित्र पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने माल्यार्पण कर किया। उसके बाद सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रैली निकालकर गैहलोर घाटी दशरथ मांझी के समाधि स्थल तक गई। इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी ने कहा कि आज दशरथ बाबा की पुण्यतिथि के मौके पर हम लोग शामिल हुए हैं। जब हम मुख्यमंत्री थे तो हमने ही बाबा दशरथ के नाम पर महोत्सव मनाने किस बात की थी जिसके बाद दशरथ महोत्सव मनाया जाता है। आज के दिन हम लोग बाबा दशरथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लिया है।




