SSB 48 वीं वाहिनी एवं स्थानीय पुलिस ने  गांजा किया जब्त, तस्कर नेपाल फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल बाह्य सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बरी कामयाबी मिली है। सशस्त्र सीमा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस थाना मधवापुर के साथ की गयी संयुक्त चैक पोस्ट ड्यूटी के दौरान निरीक्षक ऋषिकेश कुमार (समवाय प्रभारी मधवापुर) की अगुवाई मे की गयी कार्रवाई के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 295/02 से 05 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर मधबापूर गांधी चौक पर एक कार से 05 किलोग्राम गाजें को बरामद कर जब्त किया गया है। तस्कर गाड़ी को छोड़कर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा। पुलिस भागे हुई तस्करों को पकड़ने के लिए सघन छानबीन कर रही है‌।
जब्त किए 05 किलोग्राम गाजें एवं बरामद गाड़ी को अग्रिम कार्रवाई हेतु मधवापुर थाना को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल व जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जा सके ।

Join us on:

Leave a Comment