एस डी आर एफ की टीम ने काफी मशक्कत से नदी से दोनों शवों को खोज निकाला!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत अरधावा पंचायत के विराटपुर गांव का सुमन कुमार एवं विकास कुमार शाह का शव को आपदा प्रबंधन विभाग की एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत और मसक्कत के बाद खोज निकाला। गौरतलब हो कि उक्त दोनों मृतक सोमवार को नदी में स्नान करने दौरान डूब गए थे। जहां स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी के पानी में डूब गया। जिसे डूबता हुआ देख कर भैंस चरा रहे व्यक्ति ने देख कर बचाने का प्रयास करते हुए एक युवक को पानी से सूरक्षीत बाहर निकाल लिया। वही दो युवक को बाहर निकाल पाने में कामयाब नहीं हो सका और चंद पलों में दोनों युवक बछराजा नदी के गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों ने पानी में डूबे दोनों युवक को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास करता रहा। लेकिन अपने प्रयास में वे सफल नहीं हो पाया। इस बात की सूचना लोगों ने प्रशासन को दी। प्रशासन ने सूचना प्राप्ति के उपरांत मधेपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रतिनियुक्त एस डी आर एफ की एक टीम को घटना स्थल पर भेज कर खोज शुरू करवाई। स्वयं जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। लगातार कड़ी मसक्कत के बाद दोनों शव को खोज पाने में टीम सफल हो पाया। शव को जैसे ही बछराजा नदी के पानी से बाहर निकाला गया। चिख पुकार मच गया। दोनों मृतक के परिजन का रो रो कर बूरा हाल है। पुरे गांव में दो युवकों की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है।

Join us on:

Leave a Comment