रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!
अररिया – जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आमलोगों से अपील की। परमान सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत डीएम समेत जिले के सभी अधिकारी चांदनी चौक में सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाते हुए सफाई कार्यक्रम चलाया। मौके पर डीएम अनिल कुमार ने आमजनों से घरों की सफाई के साथ अगल बगल के इलाके मुहल्लों में साफ सफाई रखने की अपील की। साथ ही महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारधारा को अपने जेहन में उतारने को अपील की। और तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा।
बाइट – अनिल कुमार,डीएम,अररिया।




