नित्यानंद राय का लालू यादव पर हमला: “लालू के शासन में अपराधियों को मिलता था संरक्षण, अब मिलता है न्याय”

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद यादव के अपराध पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लालू यादव के शासनकाल में अपराध चरम पर था। अपराधी, हत्यारे, बलात्कारी, लुटेरे और अपहरणकर्ता, लालू के मंत्रियों के साथ घूमते थे और उन्हें संरक्षण मिलता था। लेकिन एनडीए की सरकार में, नीतीश कुमार के शासन में, अपराधियों को सजा दिलाने में कोई देरी नहीं होती।”

राय ने जोर देते हुए कहा, “आज की सरकार एक्शन में है और लालू जी के शासन और वर्तमान शासन में जमीन-आसमान का फर्क है। अपराधियों को अब कानून के दायरे में लाकर सजा दी जाती है।”

प्रशांत किशोर पर प्रतिक्रिया:
प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा, “बीजेपी का नेतृत्व इतना मजबूत है कि प्रशांत किशोर या राजद से कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रशांत किशोर हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। एनडीए की सरकार फिर से बनेगी और अगर प्रशांत किशोर राजद के साथ मिलकर काम करेंगे, तो जनता सब देख रही है।”

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें