बख्तियारपुर- पुलिस ने कई मामलों में वांछित 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

-बख्तियारपुर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कई लंबित मामलों के वांछित नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है|
बेलछी थाना अंतर्गत सोना व्यापारी पर फायरिंग मामले में पांच अभियुक्त (कुंदन कुमार उर्फ गेड़ा, धनंजय कुमार उर्फ पतला पानी, कुंदन कुमार, विपिन कुमार, रितेश कुमार) को गिरफ्तार किया गया| पुलिस ने दो मैगजीन युक्त सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप, चार मोबाइल और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है| एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह लोग भदौर थाना अंतर्गत पोखरपर गांव के पास सीएसपी लूट कांड में भी शामिल थे| इन सभी का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है|
पुलिस पर हमले के आरोप में अथमलगोला पुलिस ने दो अभियुक्त (अबोध यादव उर्फ बाला, मंटू यादव उर्फ मंटू कुमार) को गिरफ्तार किया है|
हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त (सतीश कुमार, विकास कुमार) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है|

बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था| इसमें कुल नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है | भदौर थाना अंतर्गत पोखरपर गांव के पास सीएसपी में लूट और बेलछी थाना अंतर्गत सोना व्यापारी पर फायरिंग की घटना में शामिल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है| दोनों घटना में यही पांचों अभियुक्त शामिल थे|
वही अथमलगोला थाना अंतर्गत पुलिस पर हमले के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया| अथमलगोला थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास में दर्ज प्राथमिकी के नामजद दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है|
बाइट- अभिषेक सिंह, एसडीपीओ-2 बाढ़

Leave a Comment

और पढ़ें