बिहार में भाजपा का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है: डॉ. दिलीप जायसवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की अध्यक्षता

“भाजपा ने सदैव जनसाधारण को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया है, और इस सदस्यता अभियान ने इसे पुनः सिद्ध किया है” – डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 30 सितंबर।
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सदस्यता अभियान 2024 की प्रगति की समीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में जिला स्तरीय, प्रदेश पदाधिकारियों, मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों की समीक्षा की गई। इन बैठकों की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की और सदस्यता अभियान के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान, डॉ. जायसवाल ने कहा, “भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, और उनकी अथक मेहनत एवं जनता के उत्साह का परिणाम है कि बिहार के लोग भारी संख्या में इस सदस्यता अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। यह अभियान हमारी पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।”

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस प्रयास से भाजपा की सदस्य संख्या में भारी वृद्धि होगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तारित होगा। उन्होंने कहा, “भाजपा का सदस्यता अभियान पूर्ण रूप से सफल हो रहा है। इस अवसर पर मैं सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनसाधारण को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया है और यह सदस्यता अभियान एक बार फिर साबित कर रहा है कि पार्टी स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगा।

बैठक में जिला स्तरीय चर्चा के दौरान, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की प्रगति पर प्रकाश डाला। मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अभियान को लेकर किए गए प्रयासों पर विचार-विमर्श किया और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जायसवाल ने बताया, “सदस्यता अभियान के तहत अब तक 28 लाख नए सदस्य ऑनलाइन जोड़े जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य इस अभियान को और तेज करना है ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़ सकें। भाजपा पहले से ही भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम इसे और व्यापक बनाना चाहते हैं।”

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार सदस्यता प्रभारी सह सांसद अतुल गर्ग, विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, सदस्यता अभियान संयोजक जीवेश मिश्र, रत्नेश कुशवाहा, लाजवंती झा, ओम प्रकाश भुवन, और प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें