रोटरी क्लब द्वारा कैरियर कांउनसिलिंग शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। श्री रधुनाथ बिलिका उच्चतर मध्य विद्यालय, कंकडबाग पटना में रोटरी क्लब, कंकडबाग पटना के द्वारा 9 वी एवं 10 वी कक्षा के, 85 विद्यार्थियों को कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रो राजकिशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन, सचिव, रो गोविन्द कुमार ने किया।
कैरियर काउंसिलिंग शिविर के दौरान फैशन डिजाइनर, एयर होस्टेस, क्राफ्ट, रेडियो मैकेनिक और अन्य संभावनाओं विस्तार से चर्चा की गई। उत्तीर्ण होने पर कैरियर संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी विचार विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या, ऋतु कुमारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, डा, राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष, डा, शंकर नाथ, मधु प्रसाद, डा दीप्ति सहाय, सुधांशु प्रसाद, निरंजन कुमार, बलराम श्रीवास्तव आदि ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment