Search
Close this search box.

ऑटो चालक संघ ने स्व. सीताराम येचुरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

कॉमरेड सीताराम येचुरी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे – मनोज

कॉमरेड सीताराम येचुरी के विचारों को जन जन तक पहुंचाना प्राथमिकता – दिलीप झा

बिहार राज्य ओटो चालक संघ मधुबनी जिला कमेटी द्वारा स्टेशन रोड ओटो स्टैंड परिसर में कॉमरेड सीताराम येचुरी के तैल चित्र पर संघ के नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विहार राज्य ओटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष हिरा पासवान ने की। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मजदूर नेता मनोज कुमार यादव ने कहा कि कॉमरेड सीताराम येचुरी विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से देश में कम्यूनिस्ट आंदोलन को बहुत बड़ा धक्का लगा है। उनके निधन से हुए कमीको पुरा करना बहुत ही असंभव है। वे भारत ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्हें प्रगतिशील विचारधारा वाले नेताओं को एक मंच पर लाने में महारत हासिल था । वे जिवन भर सदा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए संकल्पित रहे। सीटू जिला प्रभारी दिलीप झा ने कहा कि सीताराम येचुरी के विचारों को जन जन तक पहुंचाना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। येचुरी जी बहुत बड़े मार्क्सवादी चिंतक के साथ ही प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक,विचारक,सुलझे हुए राजनीतिक, सर्वश्रेष्ठ सांसद, निपुण वक्ता के साथ बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे। उनके निधन से देश ही नहीं दूनीया भर के प्रगतिशील विचारधारा को अपूर्णीय क्षति हुई है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री गणपति झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि येचुरी जी के निधन से सम्पूर्ण देश दुखी है। देश की राजनीति में उन्होंने जो योगदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे आम जनता के संघर्षों में सदैव जीवित रहें। उनके बोलने की शैली और स्वभाव अद्भुत था। उनकी सपनो को मंजील तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को विहार राज्य ओटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष हिरा पासवान, सचिव मनोज महतो, इन्दु यादव, सुनील वारी, बिन्दु यादव,पिताम्बर राय, सुरेश मंडल,नथुनी राम, अवधेश कुमार राय,देवु यादव, हरिशंकर राम, अजीत झा, भागीरथ झा, विकास श्रीवास्तव,अनील राय,मो निराले , मोहम्मद मुनाजीर, सुभाष साह,सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और स्वर्गीय सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें