लापरवाही : गया के वजीरगंज में पटरी से उतरकर खेत में गया इंजिन,मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

गया के वजीरगंज में पटरी से उतरकर इंजन खेत में गया, हड़काम मचा एक लापरवाही बड़ी भारी
किउल रेल लाइन पर शुक्रवार की शाम वज़ीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के निकट एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लुप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया।

सूत्र के अनुसार इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए कि उसे नीचे चले जाने का कारण क्या हो सकता है, लेकिन किसी को कुछ माजरा समझ में नहीं आया।

घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। वज़ीरगंज स्टेशन प्रबंधक से इस संबंध में बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोबाइल रिसीव नही कर सके।घटना में किसी प्रकार के क्षति होने की सूचना नहीं है।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार

गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें