बेगूसराय पुलिस ने 2 लाख 7 हजार रूपये के नकली नोट के साथ बदमाश को दबोचा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो बड़ी घटना को खुलासा करते हुए अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 लाख 7 हजार जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है , वहीं दूसरी सफलता गढ़पुरा थाना पुलिस को मिला जहां फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों से लूट मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयोग किया हुआ एक पिस्तौल और मोटर साईकिल को जप्त किया है। इस संबंध में एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली नोटों का कारोबार लाखों थाना क्षेत्र में किया जा रहा है इसी सूचना पर पुलिस ने शाहपुर गांव के निकट एन एच 31 किनारे बगीचे में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अमर कुमार उर्फ मृत्युंजय कुमार के रूप में की गई। इसके पास से पुलिस ने 2 लाख 7 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किया है । एसपी ने कहा कि इसके सारे इनपुट और आउटपुट की जांच की जा रही है इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं। वहीं दूसरी घटना में गढ़पुरा थाना क्षेत्र में 11 अगस्त को फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों से मानिकपुर चौक के निकट लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुणाल कुमार, सौरभ कुमार और रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूट में प्रयोग किया हुआ एक देशी पिस्तौल और एक मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। एसपी ने कहा कि फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों से 40 हजार रुपए की लूट हुई थी इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट- मनीष , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें