एस बी एस एस कॉलेज बेगूसराय में हर्ष के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एस बी एस एस कॉलेज बेगूसराय में प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 05.09.24 को शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया इस समारोह में प्राचार्य ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि माननीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व उप राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में मनाया जाने वाला पर्व है जिसके सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का आग्रह देश के जनता से किया था आज की समाज उनके दिये हुए वचन को पालन करते हुए शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक ना सिर्फ़ अपने छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है बल्कि देश के भविष्य को उज्जवल करने में महती भूमिका का निर्वहन करता है इस अवसर पर एस के एम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विमल कुमार जी डी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम अवधेश कुमार आर सी एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ फूलो पासवान आर सी एस एस बीहट के प्राचार्य डॉ रंजन कुमार उपस्थित थे उन सभी का स्वागत प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से किया
मंच संचालन डॉ नीलेश कुमार ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मी ,छात्र छात्राये और महाविद्यालय तकनीकी सहायक महाशंकर वर्मा आदि उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें