रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
चार बाइक के साथ ही भारी मात्रा में शराब जब्त
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार बाईक सहित भारी मात्रा में शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल किया है। थाना पीएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने ये बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। मामले को लेकर अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि बीते रात्रि करीब नौ पंद्रह बजे तस्कर द्वारा नेपाल निर्मित शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। प्राप्त सूचना के जिसका सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना क्षेत्र स्थित मेहतरपट्टी पूर्णाही चौक पहुंच कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। करीब पौने दस बजे पुलिस ने देखा कि चार बाईक से बाइक सवार बाईक की सीट पर बोरियां बांधे हुआ है। जिस पर शक होने पर रुकने का इशारा किया तो बाईक सवार बाईक छोड़कर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के मदद से पीछा किया गया जो अंधेरा एवं घनी आबादी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा बाईक की तलाशी लिया गया तो पाया कि सभी बाईक पर भारी मात्रा में शराब की बोतलें बोरे में बंद है। जिस का गिनती करने पर करीब 594 लीटर शराब पाया गया। शराब तस्कर तीन ग्लैमर एवं एक हीरो स्पलेंडर बाईक से ये खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में खपाने को लेकर आ रहा था। तस्कर द्वारा जुट के बोरियो में शराब की कार्टून छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सभी बाईक एवं शराब को जब्त कर आगे की कारवाई में जुट गई है। इस बड़ी कारवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए अनुसंधान कर दिया है। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया है कि शराब मामले में किसी को बक्शा नही जायेगा। शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए शराब तस्करों के विरुद्ध थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।




