बेउर जेल में बंद सोना लूट कांड का आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत पीएमसीएच से फरार, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बेउर जेल में बंद सोना लूट कांड का आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत इलाज के लिए आए PMCH अस्पताल से फरार हो गया, वह दो पुलिसकर्मियों के साथ इलाज के लिए आया और वहां से वह गायब हो गया , लेकर पुलिस महकमा में अफरा तफरी का माहौल हो गया,गायब होने के बाद अशोक राजपथ में वह पार्टी भी मना रहा थाऔर मौका देखकर वहां से फरार हुआ, वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला प्रिंस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है एक बड़ा मामला सोना लूट कांड से भी जुड़ा है, प्रिंस उर्फ अभिजीत 3 साल से बेवर जेल में सजा काट रहा था,टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इलाज का बहाना बनाकर वह पीएमसीएच में इलाज करवाने आया था ,साथ में उनके कई पुलिस अधिकारी भी थे ,उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित ढंग से फरार हुआ है,इसमें जो भी लोग शामिल होंगे चाहे वह पुलिसकर्मी या अस्पताल कर्मचारी ही हो ,सब पर कठोर कार्रवाई की जाएगी’,अब तक इस मामले में पीरबहोर थाने में केस दर्ज कर उसके साथ पार्टी में गए दो सिपाही रंजन पासवान और सुबोध पासवान को गिरफ्तार किया गया है,वहीं वार्ड की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को एसपी राजीव मिश्रा ने भी निलंबित किया है,इसमें राम लखन चौधरी दिलीप कुमार हवलदार गणेश मलिक सुबोध पासवान और सिपाही रंजन पासवान राम ,राज जी कुमार अविनाश कुमार व नरेश कुमार शामिल है,
कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का प्रिंस राइट हैंड है,प्रिंस सोना लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है,
रूटिंग हेल्थ जांच के लिए प्रिंस को सोमवार को दोपहर 2:00 बजे पीएमसीएच भेजा गया था वह हटवा वार्ड में एडमिट था उसके साथ सिपाही रंजन व हवलदार सुबोध थे ,सुरक्षाकर्मियों के साथ अशोक राजपथ में वह पार्टी बनाने गया ,पार्टी मनाने के बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया,अब तक इस मामले में आज लोगों को सस्पेंड किया गया है

बाइट – टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह

नोट (-PMCH अस्पताल अधीक्षक कार्यालय परिसर से समस्त विषय पर p2c)

Join us on:

Leave a Comment