आवेदन दिलवाने गये वार्ड पार्षद और पुलिस में नोंकझोंक, थाना पहुँचा उमड़ा समर्थकों का हुजूम!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

सोहसराय थाना में आवेदन दिलवाने गए आशानगर वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद और पुलिस में हुई नोकझोक।थाना के पास उमड़ा समर्थकों का हुजूम।

नालंदा -सोहसराय थाना परिसर में आवेदन दिलवाने गए वार्ड पार्षद विवेक कुमार और वहां पर मौजूद एसआई अनिल चौधरी के बीच नोक झोक हो गई। दरअसल आशानगर वार्ड नंबर 6 दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के कारण वार्ड पार्षद के द्वारा पीड़ित परिवार को लेकर थाने में आवेदन दिलवाने के लिए साथ गए थे। आवेदन दिलवाने के दौरान ही वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद और वहां पर मौजूद एसआई अनिल चौधरी के बीच किसी बात को लेकर नोलझोक हो गई। जैसे ही वार्ड पार्षद के समर्थकों को इस बात की जानकारी हुई तभी सोहसराय थाना के बाहर वार्ड पार्षदों के समर्थकों का हुजूम उमर पाड़ा। थोड़ी देर के लिए थाना परिसर के पास गहमागहमी का माहौल देखा गया। सभी समर्थक एसआई अनिल चौधरी के विरुद्ध आवेदन देने की मांग को लेकर थाना परिसर में घुस गए। थाना परिसर में समर्थकों के हुजूम को देखकर पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई। थक हारकर पुलिस को माइक के सहारे थाना परिसर से समर्थकों को बाहर निकलने को कहा गया अन्यथा सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई। जिसके बाद वार्ड पार्षद विवेक कुमार के द्वारा इसी थाने में पदस्थापित एसआई अनिल चौधरी के विरुद्ध आवेदन दिया गया। जिसके बाद समर्थकों का गुस्सा ठंडा हुआ। वही अपने ऊपर लगे आरोपों को एसआई अनिल चौधरी ने बेबुनियाद बताया है।

बाइट।विक्की कुमार वार्ड पार्षद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment