पुलिस ने लूटपाट कर हत्या मामले का किया उद्भेदन, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

नालंदा।
रहुई पुलिस ने लूटपाट कर हत्या मामले का किया उद्भेदन। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार।लूटी हुई ई रिक्शा और दो मोबाइल बरामद।डीएसपी ने पीसी कर दी जानकारी।ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

नालंदा – रहुई पुलिस ने लूटपाट कर हत्या मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी हुई ई-रिक्शा और दो मोबाइल बरामद किए हैं।डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच की और मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दरअसल पिछले 12 जून 2024 को रहुई थाना क्षेत्र के पितौजिया गांव के पास एक कचरा घर में रंजय पासवान की हत्या और लूटपाट का था। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त की पहचान अजय चौधरी उर्फ अजय केवट के रूप में की है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

बाइट।संजय जायसवाल डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment