बड़ा झटका – लोजपा के दर्जनों नेता कार्यकर्त्ता राजद में शामिल!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

ब्रेकिंग नालंदा।
नालंदा में लोजपा को लगा झटका।लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ राजू अपने समर्थकों के साथ थामा राजद का हाथ।पार्टी क्रियाकलाप से है नाराज।

:आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है। नालंदा जिले में राजनीतिक दलों के बीच नेताओं का आवागमन तेज हो गया है, जिससे चुनावी समीकरण में बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नालंदा में एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने लोजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने स्वयं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।बिहारशरीफ स्थित राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि नीति, विचारधारा और सिद्धांत से प्रभावित होकर मैंने राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का निर्णय लिया है। तेजस्वी यादव का युवाओं के रोजगार के प्रति दृष्टिकोण सराहनीय है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे, ऐसे और भी राजनीतिक उलटफेर उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

बाइट।रजनीश सिंह राजद नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें