रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी संगठन को धार देने को लेकर पंचायत स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर पंचायत स्तरीय कमेटी को मजबूत करने का कबायद तेज कर दिया है। ऐसे ही एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन रहिका प्रखंड के जगतपुर पंचायत में कामरेड सुनील पाठक के अध्यक्षता में जीवछ चौक विवाह भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन प्रखंड सचिव कामरेड अमरनाथ यादव, एवं रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में आए हुए पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए अभिनंदन पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कामरेड हरिनाथ यादव ने कहा जिले में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जिसने लाखों भूमिहीन, गरीब, मजदूरों के लिए आवाज बन कर संघर्ष करती रही है। पार्टी के नेताओं ने गरीब, मजदूरों को हक और अधिकार दिलाने के लिए शहादत दी है। लेकिन जाता और धर्म के नाम पर आज समाज को बांट कर अपनी राजनीति रोटी सेंक रहा है। समाज कमजोर हो रहा है, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तानाशाह चरम पर है। किसान , नौजवान, मजदूर, गरीब, परेशान हैं। महिलाएं असुरक्षित है। अपराधि बेलगाम हो चुका है। ऐसे में हमें सोचना होगा। समाज एवं देश को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को घर से निकल कर आवाज उठाना होगा। सम्मेलन को मोहम्मद नसीम , अनिल कुमार सिंह ,सुनील पाठक ,बिजली राम , राजकुमार पासवान , नवीन कुमार झा , गणेश यादव ,चंदेश्वर राय ,डोमू मुखिया , उतिम मुखिया , संजय राम ,छेदी राम , गंगाराम ,संजीव साफी , हरे राम मंडल, राजू पासवान ,महिला नेत्री संध्या देवी , इंदुल देवी , पुनीता देवी, उर्मिला देवी ने भी संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों महिला एवं पार्टी समर्थक मौजूद थे।




