रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र स्थित नहरिया गांव में राजद नेता निशांत शेखर के आवास पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर बी. के यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव व प्रधान महासचिव दानीश इकवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर व अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश के राजद नेता निशांत ने कहा कि नए मनोनीत पदाधिकारी को पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव व तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम सभी को बूथ स्तर पर कार्य करना होगा। वहीं राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार आरक्षण विरोधी है। वह कभी नही चाहती कि बिहार के लोगों को आरक्षण का लाभ मिले। वहीं राजद नेत्री प्रिया राज ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। रेप, हत्या, डकैती की घटना आम हो गयी है। बढ़ते अपराध चिन्ता की बात है। मौके पर अशेश्वर यादव। मोहम्मद आलम शेख, प्रवेज आलम, नौशाद अहमद, अभिजीत मंडल, मोहम्मद असरारुल, शरीफ सल्फी, सफीकुल्ला अंसारी, ईरशाद, अतबुल शेखा, विमल कुमार मंडल, बबलू यादव, धीरज कुमार,मोहम्मद शकील सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




