आलोक कुमार झा , विदेशी मामलों के विशेष संवाददाता, शंखनाद के लिए अमेरिका से!

अफगानिस्तान में तालिबान अब पूरी ताकत से देश के महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा कर रहा है!
🇦🇫 📛 🔥 अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि आशंका जताई जा रही है तालिबान कभी भी देश की राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि तालिबान के लड़ाकों ने कंधार जेल को तोड़ दिया है और कई राजनैतिक कैदियों को रिहा कर दिया गया है। यह वही जेल है जहां से तालिबान अपने महत्वपूर्ण कैदियों को आजाद कराना चाहता था, पिछले महीने जेल पर रॉकेट हमले भी किए गए थे। अफगानिस्तान में तालिबान अब पूरी ताकत से देश के महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा कर रहा है। अफगानिस्तान दुनिया के ताकतवर देशों की तरफ मदद की आस से देख रहा है लेकिन अमेरिका ने सैनिकों की वापसी से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि विद्रोही संगठन आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है। इतना ही नहीं इससे पहले दावा किया जा चुका है कि तालिबान 12 महीने में पूरे अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा सकता है।