हाथ की मेंहदी छुटी भी नहीं थी मामुली फ्रिज के कारण नवविवाहिता की गला दबाकर कर दी हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में महज एक फ्रिज के लिए दहेज लोभी ससुराल बालों ने एक नव विवाहिता को मौत की नींद सुला दिया। पता नहीं थोड़े से लोभ में लोग आज इन्सानियत क्यों खो रहे हैं। मामला मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां शादी के दो महीने छः दिन हीं हुए थें और दहेज लोभी ससुराल बालों ने महज मामुली सी एक फ्रिज के कारण नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। मामला रूद्रपुर थाना क्षेत्र के धत्ता डुमरी टोल का बताया जा रहा है। जहां अन्धराठाढी थाना क्षेत्र के पस्टन नव टोली गांव का मोहम्मद अख्तर के 22 वर्षिय भतिजी मृतिका अफसाना खातुन को सास, ससुर भैंसुर सभी ने मिलकर गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया है। जिसकी सुचना मृतिका के मायके बालों को एक इमाम जो धत्ता टोल के मस्जिद में रहता हैं ने दिया। घटना की जानकारी सुनकर मायके से दर्जनों लोग मृतिका अफसाना के ससुराल पहुँच गए। जहाँ ससुराल वालों ने मृतिका को कहीं बहता हुआ पानी में फेकने की पुरी तैयारी कर लिया था। मौके पर पहुँचे मायके के लोग घटना के संबंध मे स्थानीय थाना को सुचना दी। सूचना मिलते ही रूद्रपुर थाना अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आबस्यक कानूनी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया। शव के साथ पोस्टमार्टम कराने आए मृतिका के चाचा मोहम्मद अख्तर साहब ने कहा कि हम अपनी भतिजी की शादी बड़े ही अरमान से धुमधाम के साथ रूद्रपुर थाना क्षेत्र के धत्ता डुमरी टोल का मोहम्मद ईदरीश के छोटे पुत्र मोहम्मद कलाम के साथ दो महिना छः दिन पूर्व ही संम्पन्न किया था। शादी में अपने औकात से ज्यादा दान दहेज के रूप में ढेर सारा सामान भी दिए थें। एक फ्रिज हमने देने का वादा किया था। फ्रिज कुछ दिन में देने का बात कहां था। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद से मेरी भतिजी अफसाना को सास जुबेदा खातुन, ससुर मोहम्मद ईदरीश, भैंसुर मोहम्मद लालो, एवं मोहम्मद हजरत सबों ने काफी प्रताड़ित करने लगा। घर में आइ नव विवाहिता को खाना पीना दुश्वार कर दिया। अन्त में मामुली फ्रिज के कारण मेरी भतिजी अफसाना को गला दबाकर मार दिया गया। वही मामले को लेकर रूद्रपुर थाना पुलिस तहकीकात में जुट गये हैं। वही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment