:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सनकी पति ने पत्नी और साली को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार लिया, घटना पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव के नवा टोली की है जहां बिहार शरीफ का रहने वाला पति दीपक कुमार अपने ससुराल नवा टोली बिहारी बीघा में आया हुआ था, वह अपनी नाराज पत्नी को लगातार ससुराल वापस ले जाना चाह रहा था लेकिन दो महीने के प्रयास के बावजूद ज़ब पत्नी जाने को राजी नहीं हुई तो उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी और साली को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली, इस गोलीबारी की कांड में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई जबकि साली की हालत नाजुक बनी हुई है, घटना की सूचना पर पहुंचे बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फ्रस्ट्रेशन में आकर युवक ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली, जबकि साली जो है गुड़िया देवी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, वही पति दीपक कुमार और पत्नी लक्ष्मी देवी की इस कांड में मौत हो गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
Byte- मुखिया प्रतिनिधि
Byte- अपराजित लोहान ASP




