विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से झूलसकर एक व्यक्ति की मौत!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

-हिलसा थाना क्षेत्र के विस्कुरवा गांव के समीप सड़क पर विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया , आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया,जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया गया। मृत व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के विस्कुरवा गांव निवासी कैलाश प्रसाद के संजीत कुमार के रूप में किया गया। घटना से गुस्साए आक्रोशित लोगों ने हिलसा कि पश्चिमी बाईपास की चिकसौरा रोड चौराहा पर सड़क को जाम कर दिया।जानकारी मिलते ही हिलसा थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम को छुड़ाया।

बाइट।परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment