बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
मुंगेर जिला के कारीगर बक्सर में बना रहे थे हथियार,मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्वेदन
बक्सर : नया भोजपुर ओपी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के ठीक बगल में चंदा गांव से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें पांच लोग मुंगेर जिले के हैं, जबकि एक सीतामढ़ी और एक बक्सर जिले का. यह माना जा रहा है कि मुंगेरिया कारीगरों की टीम के द्वारा कुछ दिनों पूर्व से ही हथियार बनाने का कार्य जिले में शुरु हुआ था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन कर लिया. जिनके घर में इस गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था वह सेवानिवृत शिक्षक है. पुलिस इस मामले में पकड़े गए लोगों को रिमांड पर भी लेगी और उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का उद्भेदन करेगी.
संदर्भ में एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यह जानकारी मिली थी कि नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गांव में स्वर्गीय रामचंद्र लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा द्वारा डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. गठित टीम द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनसे पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है. माना यह भी जा रहा है कि कुछ सफेदपोशों के संरक्�




