रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बिहार राज्य आँटो ई रिक्शा चालक संघ का जयनगर बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर किया गया विचार विमर्श
ऑटो ई रिक्शा चालक से रंगदारी के साथ अवैध उगाही बन्द हो — सिटू नेता दिलीप झा
प्रशासन के मिलीभगत से ऑटो रिक्शा चालक से अवैध उगाही के साथ साथ मारपीट गाली गलौज करने वाले अवैध स्टैण्ड चालकों को चिह्नित कर कार्रवाई करे प्रशासन — रामजी यादव
बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कमिटी का विधिवत चुनाव किया गया – कुमार राणा प्रताप सिंह
मधुबनी जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर में बिहार राज्य ऑटो ई रिक्शा चालक संघ की आपात बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बिहार ऑटो रिक्शा चालक संघ मधुबनी के प्रभारी सह सीटू नेता कॉमरेड दिलीप झा , बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड रामजी यादव, सी.पी.एम. अंचल सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह के उपस्थित में तथा जितेन्द्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित
बैठक में मौजूद आँटो — ई रिक्शा चालक ने बारी बारी से चालक के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, शारिरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण के साथ मारपीट गाली गलौज जैसे घटना दिन प्रतिदिन होने की बात को रखा। ई रिक्शा चालकों ने बताया कि जयनगर में तो हद पार हो गया है, ई रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन से स्टैण्ड चर्चा देकर निकलते है तो पटना गद्दी चौक पर भी स्टैण्ड चर्चा की मांग किया जाता है। अगर यू टर्न पार कर बाजार समिति की ओर जाने पर यू टर्न के पास भी स्टैण्ड जार्ज जबरन वसूल किया जाता है। विरोध करने पर ई रिक्शा चालकों के साथ घोर अमानवीय व्यवहार किया जाता है। उक्त घटना से निजात पाने के लिए आज ई रिक्शा चालक की बैठक बुलाई गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ मधुबनी के प्रभारी सह सीटू नेता कॉमरेड दिलीप झा ने बताया कि ये समस्या कोई छोटा समस्या नहीं है। समस्या से लड़ना होगा। सभी चालक को संगठित होना होगा। फिर जाकर संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। यही हाल मधुबनी के अन्दर भी था। जहां अब सुधार हो रहा है। वहां भी अभी और सुधार की जरूरत है। आगे श्री झा ने अपील करते हुए कहा कि दिनांक 10 सितम्बर 2024 को बिहार राज्य ऑटो चालक संघ मधुबनी द्वारा जिला पदाधिकारी का घेराव जिला मुख्यालय के साथ साथ सभी अनुमंडल मुख्यालय में ऑटो स्टैण्ड का निर्माण यथाशीघ्र करबाया जाय तथा चालकों पर पुलिसिया दमन पर रोक लगाई जाय। ऑटो चालकों के लिये विश्रामालय का निर्माण कराया जाय। ऑटो परिचालन का परमिट कम से कम 35 किलोमीटर रेंज तक दिया जाय। ऑटो चालक का दुघर्टना बीमा करवाया जाय। ऑटो चालक को जानमाल की सुरक्षा की गारंटी दिया जाय। ऑटो चालक से अवैध तरीके से राशि उगाही पर रोक लगाई जाय। ऑटो की खरीदारी पर दाम कम करने एवं लाइसेंस फ्री बढ़ोतरी मूल्यवृद्धि वापस लिया जाय जैसे मांगो को लेकर करने जा रहे है। जयनगर के आँटो चालकों की बात को लेकर अलग से मांग पत्र तैयार कर जिला पदाधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्य ई रिक्शा चालक संघ जयनगर का गठन किया गया।
अध्यक्ष मोहमद अताउला, सचिव जितेन्द्र कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष संजीत महतो, उपाध्यक्ष विकास कुमार साह एवं शंकर कुमार को सर्वसम्मति से चयन किया गया।
10 सितम्बर 2024 के बाद बैठक कर संगठन विस्तार एवं जयनगर में हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन का रूप रेखा तैयार करने पर सभी ने सहमति प्रदान किया।
बैठक को बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड रामजी यादव ,सी.पी.एम. अंचल सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह,डा.सुमन झा, ई रिक्शा चालक ललित कुमार ,सत्यम कुमार,राहुल पासवान, शत्रुघ्न कुमार,एस. के. मंडल,गुड्डू कुमार राय, मिथिलेश मुखिया पप्पू यादव, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद रहीम ने संबोधित किया। वही शंकर कुमार, सूर्या मुखिया, मोहम्मद अजीम,मोहम्मद अजहर, मिथिलेश दास, वीरेन्द्र दास,मोहम्मद नईम, सोनू,मोहम्मद जाकिर के साथ ही दर्जनों चालकों ने बैठक में भाग लिया।




