विनेश फोगाट का अयोग्य घोषित होना बेहद दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण – संजय यादव

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

विनेश फ़ौगाट पर राजद सांसद संजय यादव का बयान:-
——-

तकनीकी रूप से विनेश का फाइनल नहीं खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसकी प्रतिभा, मेहनत और संघर्ष के सामने सब बौना है।

भगतसिंह को सरकार शहीद नहीं मानती, लेकिन देश की जनता उन्हें शहीद-ए-आज़म मानती है। उसी तरह कोई कमेटी उसे विजेता माने या न माने लेकिन देश की जनता और सामूहिक चेतना उसे मैडलिस्ट मानती है।

हमें उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से इस निर्णय को चुनौती देगा और अपील में जाएगा। दो दिन पहले महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में केन्या की फ़ेथ किपयोगेन को Disqualified कर दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने अपील की और उसे विजेता घोषित किया गया।

अब यह एक Technical issue है उसे ओलंपिक संघ देखेगा। लेकिन यह सच है कि विनेश ने हम सभी को गौरवान्वित किया है और हम सभी उसके साथ है। विनेश का जज्बा, जीवन, जोश और संघर्ष करोड़ों बहन बेटियों के लिए अनुकरणीय है।

Join us on:

Leave a Comment