:- रवि शंकर शर्मा!
-बाढ़ जल्द बनेगा जिला,मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन,विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने जताया भरोसा
बाढ़ को जिला बनाने की बात एक बार फिर बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि जल्द ही बाढ़ जिला बन सकता है। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत डाक बंगला में जनता दरबार में लोगो की समस्या सुनते हुए विधायक से जब जिला बनाने की बात पूछी गई तो ज्ञानू ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई थी उन्होंने कहा कि जिला बनाने की प्रक्रिया चल रही है ।मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला है की जल्द ही बाढ़ को जिला बनाने की संभावना है,बाढ़ को जिला बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही है ,जिसको देखते हुए नीतीश कुमार ने कह था की बाढ़ को जिला बनाएंगे। विधायक का दावा अगर सच होता है तो जनता के एक बड़े वर्ग को ख़ुशी होगी वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो पटना जिला में ही रहना चाहता है,जिसे निराशा हाथ लगेगी, यही कारण है की वर्षों से लंबित इस माँग को पूरा करने में सरकार आज भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती!
बाइट _ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधायक, बीजेपी बाढ़




