सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर किया प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में वाह्य सीमा चौकी हरने के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नाका ड्यूटी के दौरान अचानक से की गई कार्रवाई में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 280/33 के नजदीक “नो मैन्स लैंड” से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयां Chlorpheniramine phosphate and chlorpheniranine maleate syrup dialex- DC(100 ML each) :-174 बोतल* को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे को उठाकर भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ जा रहा था, सशस्त्र सीमा बल के जवानों को उक्त व्यक्ति के ऊपर संदेह होने पर उसे रुकने के लिए कहा गया। तो जवानों को देखकर उक्त व्यक्ति ने बोरे को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा। जब्त की गई दवाइयों को अग्रिम कार्रवाई कार्यवाही हेतु हरलाखी थाने पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है ।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है । आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रया किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूपसे प्रतिबंध लगाया जा सके। साथ ही देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वे सभी प्रयास किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment