महिलाओं को आत्मनिर्भर बना और अपने क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर बदलुगी : जिलापार्षद ममता कुमारी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के जिला पार्षद सदस्य ममता कुमारी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि महिलाएं को विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में आगे दिखाई पड़ रही हैं. परंतु इन्हें जो समाज में वाजिब सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। मैंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर बदलने का संकल्प लिया है। दरअसल चेरिया बरियारपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 की सदस्य ममता कुमारी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी से आम जनमानस में असंतोष है। घर के एक कमाऊ पुरुष पर कई सदस्यों की जिम्मेवारियां होती हैं. ऐसे में परिवार के किसी एक सदस्य के बीमार हो जाने पर भी पुरूषों को दिन में तारे नज़र आने लगते हैं. कुछ हादसा हो जाने पर परिवार टूट जाता है. लेकिन जब घर की महिलाएं सबल और आत्मनिर्भर बनेंगी तो हमारा समाज मजबूत होगा. महिलाएं अपने घर के पुरुष सदस्यों के बीच हरेक संकटों में सहयोग और संबल दे सकेंगी. जिससे समाज में एक नई क्रांति का संचार होगा. प्रेस वार्ता में मौजूद जिला परिषद प्रतिनिधि रमण कुमार उर्फ चिंटू सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा हमलोगों ने जमीनी स्तर पर काम करने की योजना तैयार किया है. पूरे जिला परिषद क्षेत्र के सभी 07 पंचायतों के हरेक वार्ड में एक-एक दिन अभियान चलाकर स्थानीय समस्या को जानेंगे. तथा ऑन द स्पॉट उस समस्या का समाधान निकलने का प्रयास करेंगे. इसके साथ ही महिलाओं की एक टीम तैयार कर पूरे जिला परिषद क्षेत्र से कम से कम 01 हजार महिलाओं को सिलाई कढ़ाई, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का हमारा लक्ष्य है. प्रेस वार्ता में मौजूद मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ रामलोली, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश सहनी, पंसस सह सांसद प्रतिनिधि मनोज भारती आदि ने भी अपने विचार से वहां मौजूद मीडिया और समाज के प्रबुद्ध जनों को अवगत कराते हुए कहा आने वाले समय जिला परिषद सदस्य का यह अभियान क्षेत्र के विकास एवं सशक्त समाज के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा. मौके पर अमित कुमार, रेणु देवी, रंजू देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment