केंद्रीय बजट पर नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह ने जताई खुशी।

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

नालंदा।
केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए किया विशेष पैकेज की घोषणा।केंद्रीय बजट पर नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह ने जताया खुशी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने नालंदा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और राजगीर-बोधगया सड़क संपर्क परियोजना को विकसित करने की घोषणा की है। इसके अलावा, नालंदा विश्वविद्यालय के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद नालंदा में पर्यटन और शिक्षा को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। राजगीर को लेकर भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिसमें राजगीर को एक प्रमुख टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है।
नालंदा विश्वविद्यालय के विशेष पैकेज की घोषणा पर वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि वे इस खबर से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह नालंदा के समग्र विकास के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा है। एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया था और उस दौरान उन्होंने स्वर्णिम युग की शुरुआत का भाव व्यक्त किया था।
प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट सत्र में नालंदा के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नालंदा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में और अधिक सफल होगा।

बाइट: अभय कुमार सिंह, कुलपति, नालंदा विश्वविद्यालय

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें