रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा बिहार के जिलादेश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके महाराणा प्रताप भामाशाह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह बिहारी भइया ने एक बयान जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश की जनता सबसे ज्यादा योगी आदित्यनाथ से प्रभावित है उनके काम काफी प्रभावशाली है आज उत्तर प्रदेश मॉडल को पूरे देश में लागू करने की मांग चल रही है लेकिन इसी बीच जिस तरह की एक बड़ी साजिश उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की हो रही है वह आत्मघाती कदम भाजपा के लिए साबित होगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के उम्मीदवारों को दरकिनार कर कुछ बाहर से आए लोगों ने बड़ा खेल किया और जिसे गंभीर परिणाम उत्तर प्रदेश के परिणाम पर पड़ा है उसके लिए योगी आदित्यनाथ दोषी नहीं है आज भी योगी बाबा का जादू उत्तर प्रदेश में चल रहा है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश हित में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के दूसरे बड़े भविष्य हैं। देश में साधु संत और सनातन धर्म का विरोध करने वाले लोग एक साजिश में लगे हुए हैं पर यह साजिश कभी सफल नहीं होगी।




