हनी ट्रैप: दो व्यवसायियों को धर्मा पासवान गिरोह हथियार के बल पर कर रहा था अपहरण,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

हनी ट्रैप के जरिए थार वाहन के साथ दो व्यवसायियों को धर्मा पासवान गिरोह ने हथियार के बल पर कर रहा था अपहरण,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा

जमुई के दो व्यवसायी को हनी ट्रैप के जरिए झाझा थाना क्षेत्र के मछिंद्रा बुलाकर कुख्यात अपराधी गिरोह धर्मा पासवान ने हथियार के बल पर थार के साथ अपहरण कर लिया। जिसे गिरोह के सदस्य रमेश के पास थार वाहन से बांका ले जाया जा रहा था। लेकिन थार वाहन का तेल खत्म होने के कारण अपहरण कर्ताओं ने दोनों व्यवसायी को तीन बाइक पर सवार कर कुख्यात अपराधी धर्मा पासवान, अर्जुन सिंह सहित अन्य के द्वारा दोनों व्यवसायी को बांका जिले के गुप्त स्थान पर ले जाया जा रहा था। लेकिन डुमरहार गांव पहुंचते ही व्यवसायी की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और घेराबंदी कर दो अपहरण कर्ताओं को पकड़ लिया। जिसके साथ दोनों अपहृत व्यवसायी भी थे। वही ग्रामीणों से घिरे देख धर्मा पासवान ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए दोनों अपराधी को घेर कर पकड़ लिया और व्यवसायी को उसके चंगुल से बचा लिया। साथ ही अपराधी को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दिया।

Byte 01 शौर्य सुमन एसपी जमुई

Join us on:

Leave a Comment