पंकज कुमार जहानाबाद।
पूरे प्रदेश में भले ही शराबबंदी कानून लागू है लेकिन जहानाबाद के शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नही रहे हैं। यही कारण है कि लगातार शराब तस्कर विभिन्न प्रदेशों से बिहार में अंग्रेजी शराब की तस्करी जोर शोर से कर रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव का है जहां शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है जो विभिन्न ब्रांडों का है। जब्त सभी शराब की बोतले झारखंड से बिहार लाई गई थी। जिसकी तस्करी धडल्ले से किया जा रहा था। तभी इस बात की सूचना नगर थाना के पुलिस को लगी तो पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन करते हुए शराब तस्कर के घर को घेराबंदी किया और तलाशी लिया। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों के 45 बोतल शराब बरामद किया। हालांकि शराब तस्कर भी पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी पर नकल करने के लिए लगातार अभियान चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर एरकी गांव से 45 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर के सहयोग करने वाले अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Byte – राजीव कुमार सिंह,एसडीपीओ, जहानाबाद




