छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सदर डी एस पी राजीव कुमार ने बताया है कि 16 जुलाई के सुबह 18 वर्षीय मृत छात्रा की मां ने संबोधित रहिका थाना में एक लिखित आवेदन देते हुए बताई कि उनकी पुत्री का अपहरण व बलात्कार कर हत्या के बाद शव को दफना दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर रहिका थाना कांड संख्या 150 / 024 दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त कमलेश यादव, पिता सहदेव यादव, गांव सप्ता पार्वती टोल, थाना रहिका, जिला मधुबनी के विरुद्ध अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वही कांड पुलिस के संज्ञान में आते ही आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 राजीव कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष रहिका रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रुपम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मोइन, सिपाही तकनीकी शाखा सुरेश कुमार, महिला सिपाही ईप्पू कुमारी, चालक सिपाही संतोष कुमार यादव, सिपाही अभिमन्यु कुमार, सिपाही सुमित कुमार के सहयोग से त्वरित व कारगर छापेमारी करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मृतिका के मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक, अभियुक्त का दो मोबाइल एवं घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े को बरामद कर लिया गया है। आयुक्त से पुछताछ के दौरान अपने स्वीकारोक्ति वियान में घटना में संलिप्तता के साथ ही अन्य आबस्यक बातें बताया है।

Join us on:

Leave a Comment