रिपोर्ट अनमोल कुमार!
1 NEET UG का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी,18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश, अगली सुनवाई 22 को
2 UPSC चेयरमैन ने इस्तीफा दिया,पिछले साल अध्यक्ष बने थे,5 साल का कार्यकाल बाकी था, बोले:इसका पूजा खेडकर विवाद से संबंध नहीं
3 NTA चीफ क्यों बचे हैं? UPSC अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कांग्रेस बोली:दूषित हो गया सिस्टम
4 सेना प्रमुख बनने के बाद आज दूसरी बार जम्मू पहुंचे जनरल उपेंद्र द्विवेदी,सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा
5 नागर विमानन मंत्री नायडू ने कहा कि दुनियाभर में सूचना प्रौद्योगिकी ठप होने के कारण प्रभावित हुए हवाई अड्डों पर एयरलाइन प्रणालियां सामान्य रूप से काम करने लगी हैं और सभी परेशानियों का आज समाधान होने की संभावना है
6 कांवड़ मार्ग को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के राकेश टिकैत,बोले: सेंधा नमक का भी करें बायकॉट,यह भी तो पाकिस्तान से आ रहा है
7 कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, लिखा:मोहब्बत की दुकान,नंबर-हिंदू मुसलमान
8 यूपी में कांवड़ यात्रा में चल रहे मुस्लिम लोगों के हिंदू दुकानों के नाम पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बोला कि व्यापार तो सभी करते है और मिलजुल कर व्यापार करना तो अच्छा है,मगर आपस में प्रेम बना रहे यही कोशिश होनी चाहिए,कांवड़ यात्रा को लेकर मुझे नही मालूम और मैं क्या बोलूं,मगर यहां पोशाक का काम बड़ी संख्या में मुस्लिम करते है,हम सब प्रेम से रहे,इसमें मुझे कोई बुराई नही लगती है
9 ओपिनियन:आखिर वसुंधरा राजे के अचानक सक्रिय होने के मायने क्या हैं? राजनीति कयासों का जंगल है,अटल जी की भाषा में कहा जाए तो बियाबान है,यहां कभी भी,कुछ भी हो सकता है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि वसुंधरा राजे की सक्रियता में गंगा से होकर आई बयार का तो असर नहीं है?
10 गंगा से होकर आई बयार का सीधा सा मतलब उतर प्रदेश से ही हैं,वहीं उतर प्रदेश जिसके पास अपनी समस्याओं का कोई उत्तर हो,न हो,लेकिन राजनीति में बाकी देश का उत्तर वहीं से निकालता है
11 कहते हैं-चर्चाओं में ही सही,उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की गद्दी फिलहाल कुछ हिलती नजर आ रही है,ऐसे में राजस्थान वाले यह सोचें कि हिंडोले यहां तक भी आ सकते हैं,तो इसमें बुराई क्या है? हो सकता है पूर्व मुख्यमंत्री राजे भी यही सोच रही हों!
12 ममता बनर्जी की TMC खर्च में सबसे बड़ी पार्टी,BRS कमाई में टॉप,20 रीजनल पार्टियों का खर्च आय से ज्यादा;ADR की रिपोर्ट
13 हरियाणा में ED का बड़ा ऐक्शन,कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र पंवार को किया गिरफ्तार;अवैध खनन का है मामला
14 महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च,सड़क पर उतरे हजारों नेता,कहा:नीतीश सरकार से नहीं संभल रहा बिहार
15 वह जमीनी संपर्क में रहने वाले शख्स नहीं,शुभेंदु के बयान पर भड़के BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास भाजपा की आत्मा है,हो सकता है कि शुभेंदु अधिकारी ने गलती से ऐसा कह दिया हो
16 गुजरात में 36 घंटे में 565 मिमी बारिश,वाराणसी के घाटों पर NDRF तैनात,नागपुर में स्कूल-कॉलेज बंद;11 राज्यों में अलर्ट,मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें, घरों में घुसा पानी…भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में हाई टाइड का अलर्ट
17 वैश्विक आउटेज से दुनिया में उथल-पुथल का बाजार पर दिखा असर, क्राउडस्ट्राइक के शेयर पिटे
18 कैप्टन अंशुमान सिंह विवाद के बीच सरकार का बड़ा ऐलान:जवान के शहीद होने पर मिलने वाली राशि का 50% माता-पिता को मिलेगा
19 बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू,सेना तैनात,विरोध प्रदर्शनों में 100 से अधिक लोगों की मौत
20 बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच 245 भारतीय स्वदेश लौटे
21 IAS पूजा ने की जालसाजी की इंतिहा, अपना,माता-पिता का भी बदला नाम:UPSC
22 स्वामी प्रसाद मौर्य व बेटी संघमित्रा भगोड़ा घोषित,गिरफ्तारी वारंट जारी
23 सेना ने जम्मू में 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात किए,यहां 50-55 पाकिस्तानी आतंकियों के होने की आशंका;भारत में टेरर नेटवर्क एक्टिव करना इनका मकसद
24 दिल्ली में हर दिन 700 लोग साइबर फ्रॉड का शिकार,साइबर क्राइम सेल के DCP बोले:प्रतिदिन 1700 शिकायत के कॉल, इनमें 800 कंप्लेंट नई
25 इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट में 22 जुलाई को सुनवाई,याचिकाकर्ता की मांग:कोर्ट की निगरानी में SIT जांच हो,पार्टियों से पैसे वसूले जाएं
26 अब उत्तराखंड में कांवड़ मार्ग के खाद्य विक्रेताओं से दुकानों पर अपना नाम लिखने को कहा गया
27 नीट-यूजी:सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 20 जुलाई की दोपहर तक सभी छात्रों के अंक सार्वजनिक करने कहा
28 Microsoft Server Down:रुक गई दुनिया की रफ्तार,उड़ानें,बैंक,रेलवे ठप,CrowdStrike ने कहा:साइबर अटैक नहीं
29 कर्नाटक विधानसभा में वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर हंगामा;सीएम ने कहा:दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
30 सोशल मीडिया एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने PM मोदी को दी बधाई
31 चंद्रशेखर आजाद ने किया यूपी की सभी 10 सीटों से उपचुनाव लड़ने का ऐलान,सपा-भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन
32 MP में परिवहन चैक पोस्ट बंद,सीएम मोहन यादव के फैसले से गदगद हुए ट्रांसपोर्टर्स
33 FIR दर्ज होने पर ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की पहली प्रतिक्रिया,न्यायपालिका अपना काम करेंगी जो भी होगा मैं अपना जवाब दूंगी
34 बिलकिस बानो केस में दोषियों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज,सुप्रीम कोर्ट ने कहा:दूसरी बेंच के आदेश पर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते
35 Women Asia Cup 2024:भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से 35 गेद शेष रहते हराया
36 एक सॉफ्टवेयर अपडेट और 15 घंटे माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप,दुनियाभर में 4295 फ्लाइट कैंसिल,बैंक-स्टॉक मार्केट पर भी असर;ब्रिटेन में टीवी चैनल का प्रसारण रुका
37 भारत में पेमेंट सिस्टम पर नहीं दिखा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर,आरबीआइ ने संस्थाओं को सतर्क रहने के लिए कहा
38 सर्वर ठप होने पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान: खामी का चला पता,जल्द समाधान निकलने की उम्मीद
39 दहशतगर्दों की खैर नहीं;अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग,आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करने पर जोर
40 आतंकियों को खात्मा करेंगे पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो,जम्मू क्षेत्र में सेना ने बढ़ाई जवानों की संख्या




