सफाई और अतिक्रमण को लेकर व्यवसाइयों का प्रदर्शन,जाम, आगजनी!

SHARE:

प्रमोद सीवान!

महाराजगंज (सीवान) नगर पंचायत के सब्जी व्यवसाइयों ने सब्जी मंडी में सफाई और सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सड़क जाम कर आगजनी की। नगर पंचायत पर आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा सब्जी मंडी की सफाई एवं कूड़ा का उठाव नहीं किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे सब्जी मंडी पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर दिया गया है। जिससे सब्जी व्यवसाईयों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सड़क जाम के कारण शहर का मुख्य मार्ग पर काफी देर तक गाड़ियों का आवागमन बाधित रहा हो हल्ला के बाद महाराजगंज के अंचलाधिकारी जितेंद्र पासवान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र पहुंचे और उन्होंने व्यवसाईयों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि सब्जी मंडी की सफाई और कूड़ा का उठाव नियमित रूप से होगा तथा सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
बाइट सब्जी दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment