:- रवि शंकर अमित!
मोकामा -बीएससीपीएल के द्वारा लापरवाही पूर्वक मोकामा फोरलेन पर मिट्टी फेंक देने से एक पिकप और कार पलट गई जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग जख़्मी हो गए, घटना मोकामा थाना क्षेत्र के NH 31 फोरलेन की है, घटना की सुचना पर मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद राय ने त्वरित करवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मंगवाकर दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे करवाया, और सड़क पर बिखरी मिट्टी को भी किनारे लगाया , ताकी दुबारा किसी के साथ ऐसा हादसा ना हो, प्राप्त जानकारी के अनुसार डिवाइडर में डालने के लिए मिट्टी लाया गया था जिसे यूँ ही हाइवे पर छोड़ दिया गया, नतीजतन ये हादसा हुआ, जख़्मी कार सवार बेगूसराय जिले के एक प्रखंड के बीडीओ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे का अस्पताल में प्राथमिक ईलाज कराने के बाद बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय भेज़ दिया गया है! घटना के संबंध में चश्मदिदो और पुलिस नें बताया की मिट्टी गिराने के कारण हादसा हुआ है.
बाइट – आमोद कुमार मिश्रा, एस आई
बाइट -चश्मीदीद




